लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाले एक लाख रुपये के इनामी बदमाश जीशान को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. रविवार देर शाम हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान जीशान घायल हुआ था, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. इस दौरान जीशान का एक साथी मौके से फरार हो गया. पुलिस की उसकी तलाश में जुटी है.