इंडियन हमले के बाद अभी सीमेंट सूखा भी नहीं, कि अफगानियों ने फिर खोद दिया PAK का नूर खान बेस

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस की मरम्मत अभी चल ही रही थी... कि अफगान तालिबान ने फिर हमला कर दिया. बेस की हालत अब बेहाल हो गई है. अफगान सेना ने नूर खान के अलावा क्वेटा के 12वीं डिवीजन मुख्यालय, मोहमंद के ख्वाजाई कैंप और पेशावर एयरबेस पर भी हमले किए. पाकिस्तान की सेना दो मोर्चों पर जूझ रही है.