मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6,000 से अधिक लोग सुरक्षित हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24x7 हेल्पलाइन जारी कर तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से समन्वय बढ़ाया है. परिवारों से लगातार संपर्क किया जा रहा है. वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.