हरियाणवी गाने पर भाभी ने किया जोरदार डांस, साथ वाली महिलाओं को भी खींच-खींचकर नचाया!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक देसी भाभी का डांस वीडियो खूब तहलका मचा रहा है, जो किसी शादी समारोह का है. भाभी ने हरियाणवी गाने 'तेने पाके गजबी' पर ऐसे ठुमके लगाए कि देखने वाले देखते रह गए. महिला का नाम मानसी असिवाल (Manshi Asiwal) है. जैसे ही गाने के बोल शुरू होते हैं, वैसे ही मानसी डांस करने लगती हैं. लेकिन उन्हें अकेले डांस नहीं करना था. ऐसे में वो अपने पास खड़ी महिलाओं को भी नाचने के लिए खींचने लगती हैं. इस दौरान कुर्सी पर बैठकर बाकी महिलाएं भी उनके डांस का आनंद लेती दिखीं.