भोजपुरी गानों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में एक युवती का पीली साड़ी में डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी लचकती कमर और दिलकश अदाएं देख फैंस मदहोश हो गए हैं. महिला का नाम पाखी रानी दास है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही अरविंद अकेला कल्लू द्वारा गाया हुआ भोजपुरी गाना 'गुड़ही जलेबी' बजना शुरू होता है, वैसे ही पीली साड़ी में पाखी ठुमके लगाने लगती हैं. उनकी मुस्कान और डांस के मूव्स दोनों ही लाजवाब हैं. इस दौरान पीछे बैठे दो महाशय बड़े मजे से उनके डांस को टुकुर-टुकुर देखते हुए एन्जॉय कर रहे हैं.