खामेनेई की मौत पर भारत में प्रदर्शन करने वालों को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट, पुलिस को दिए निर्देश

Iran Isarel Attack: अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद भारत के कई शहरों में अमेरिका और इजरायल के विरोध में प्रदर्शन किए गए। देशभर में प्रदर्शनों को लेकर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह से सतर्क रहने को कहा है। मंत्रालय ने साफ कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम का असर भारत की आंतरिक सुरक्षा पर पड़ सकता है।