सोशल मीडिया पर एक लड़की का चलती ट्रेन में डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मरून ड्रेस और मैचिंग दुपट्टे में लड़की ने मेला फिल्म के 'आई रे जवानी' गाने पर ऐसे लटके-झटके दिखाए कि साथ बैठे यात्री भी देखते रह गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्नेहा जैसवाल नाम की इस लड़की ने मरून रंग का को-ऑर्ड सेट पहना है और सिर पर दुपट्टा ओढ़कर थिरक रही है. उसके साथ बैठे उसके दोस्त और परिवार के लोग उसे चीयर कर रहे हैं और तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं. लड़की के चेहरे के भाव और उसके कॉन्फिडेंस ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया है.