प्यार, धोखा और कत्ल...शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने एसिड से जलाया बॉयफ्रेंड का चेहरा

बलिया के लोहटा गांव में 10 फरवरी को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक का चेहरा तेजाब से इस कदर झुलसा दिया गया था कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया. लेकिन जांच में जो खुलासा हुआ उससे पुलिस भी हैरान रह गई.