बस्ती में केक खाने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां गांव की ही एक दुकान से खरीदकर खाए गए केक ने परिवार का चिराग बुझा दिया. केक खाने के कुछ ही देर बाद एक युवक और एक बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिससे युवक की मौत हो गई तो वहीं बच्चा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है.