रिटायरमेंट पर 'दूल्हा' बने शिक्षा विभाग के 'बाबू', घोड़ी चढ़े, विदाई भी हुई
उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के महोबा जिले से एक ऐसी अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां बेसिक शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ लिपिक की विदाई किसी उत्सव से कम नहीं थी. उन्हें बकायदा घोड़ी पर बैठाकर दूल्हे की तरह विदा किया गया जिसका वीडियो वायरल है.