बहन के लव मैरिज से नाखुश था भाई! जीजा को मारी बोलेरो से टक्कर

बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपने जीजा की हत्या का आरोप लगा है. कुछ दिन पहले कच्छ के भचाऊ में बोलेरो कार दुर्घटना में एक युवक की मौत की घटना सामने आई थी. लेकिन अब यह दुर्घटना नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची है.