खुशी कपूर की मॉम 2 फिल्म की शूटिंग का ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी स्थित सेक्टर-21 फिल्म सिटी में आधिकारिक आगाज हुआ. निर्माता बोनी कपूर की मौजूदगी में पहला सीन फिल्माया गया और केक सेरेमनी भी आयोजित हुई. सात दिन तक शूटिंग चलेगी. बोनी कपूर ने बताया कि उनकी चार और फिल्मों की शूटिंग भी यहीं होगी.