Viral Video : होली के रंग में डूबे लोगों का एक शानदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग रंग-गुलाल उड़ाते, ढोल पर नाचते और एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं. चारों तरफ मस्ती, हंसी और रंगों का माहौल देखकर साफ झलकता है कि होली का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है.वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी त्योहार की इस खुशी में डूबे नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि ऐसे ही मिल-जुलकर त्योहार मनाने से रिश्ते मजबूत होते हैं. कुछ ने कहा कि यह वीडियो उन्हें अपनी होली की याद दिला रहा है। यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से शेयर हो रही है और इंटरनेट पर छा गई है.