बॉलीवुड सितारों के लिए फिल्में ही नहीं, बल्कि 'रेंटल इनकम' भी कमाई का बड़ा जरिया बन गई है. इस फेहरिस्त में अब एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने अपना आलीशान अपार्टमेंट भारी-भरकम किराए पर दिया है. इस डील से उन्हें सालाना करीब 75 लाख रुपये की रेंटल इनकम होगी.