किन्नौर घाटी की सांगला होली... जहां गुलाल के साथ बिखरती है दशहरा-दिवाली की रंगत
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की सांगला घाटी में मनाई जाने वाली होली, जिसे फागली या फागुली भी कहा जाता है, 800 साल पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं और लोकगीतों का अनूठा संगम है.