तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, भाई की आखों के सामने बहन-भांजे ने तोड़ा दम
एटा में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन ले गया. यहां एक महिला अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर भाई की बाइक पर जा रही थी. इसी दौरान एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इसमें मां और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई.