कहते हैं ना कि अगर दिल में किसी चीज के लिए प्यार हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती. डांस प्रेमी एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो इसी का उदाहरण है. सोशल मीडिया पर एक दद्दू का डांस वीडियो वायरल हो रहा है. साठ पार इस शख्स ने जिस जिंदादिली से डांस किया, उसे देख युवा भी शरमा जाएंगे. दद्दू के डांस स्टेप्स को जवान डांसर्स भी कॉपी नहीं कर पाए. उनकी एनर्जी ऐसी थी कि सब बस देखते रह गए. वीडियो वायरल हो गया है.