13 साल का मासूम ने लगाई फांसी,प्रिंसिपल की शिकायत के बाद मां ने लगाई थी डांट

ठाणे के वागले एस्टेट इलाके में 13 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. स्कूल में साथियों के साथ शरारतों को लेकर प्रिंसिपल द्वारा गार्जियन को बुलाए जाने के बाद वह डरा हुआ था. मां ने उसे डांटा था और पिता को बताने की बात कही थी. शुक्रवार रात वह घर में फंदे से लटका मिला.