ईरान ने दागी ऐसी मिसाइल जिसे रोकने में इजरायल को भी आई मुश्किल

ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 में खैबर शेकन मिसाइल का इस्तेमाल किया. यह चौथी पीढ़ी की लॉन्ग-रेंज सॉलिड-फ्यूल बैलिस्टिक मिसाइल है. रेंज 1450 किमी. मोबाइल लॉन्चर से 15 मिनट में तैयार, सैटेलाइट गाइडेंस और मैन्यूवरेबल वारहेड से इजरायल के डिफेंस को चकमा देती है. पहले ट्रू प्रॉमिस 1-2 और 2025 हमलों में भी इस्तेमाल हुई.