रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कतर के अमीर और यूएई के राष्ट्रपति से अलग अलग फोन पर बातचीत की. बातचीत में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ ईरान के हमलों तथा सुरक्षा हालात पर चर्चा हुई. इसे उच्च स्तरीय कूटनीतिक संपर्क का संकेत माना जा रहा है.