Amit Shah West Bengal Rally March: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भरोसा दिलाया कि पड़ोसी देश से धार्मिक उत्पीड़न के कारण पश्चिम बंगाल में शरण लेने वाले एक भी हिंदू रिफ्यूजी को डिपोर्ट नहीं किया जाएगा। गृह मंत्री ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के रैदिघी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। एक भी हिंदू रिफ्यूजी को उसकी भारतीय नागरिकता से वंचित नहीं किया जाएगा या डिपोर्ट नहीं किया जाएगा।’