गिरफ्तार आरोपियों में से एक साधु का वेश धारण कर लेता, जबकि उसका साथी आसपास निगरानी करता। ये लोग मंदिर, आश्रम या भीड़भाड़ वाले बाजार के पास संभावित शिकार को रोकते और ज्योतिषीय अंदाज में सामान्य बातें कहते-“तुम्हारे दुश्मन ज्यादा हैं”, “पैसा आता है पर टिकता नहीं” जैसी पंक्तियों से भरोसा जीतते।