सेमीफाइनल में पहुंच गए... पर दूर करनी होगी ये 5 कमजोरी, सामने है इंग्लैंड की चुनौती
भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से कड़ी टक्कर मिल सकती है. हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड ने लीग स्टेज में उतना बढ़िया खेल नहीं दिखाया था. लेकिन सुपर-8 स्टेज में उसने श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर जबरदस्त फॉर्म पकड़ ली है.