Ajab Gajab: सीकर जिले के फतेहपुर उपखंड के गांगियासर गांव में होली का दहन परंपरा के अनुसार होता है, मुहूर्त के हिसाब से नहीं. सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में गांव के सभी समाज एक साथ होलिका दहन करते हैं. लोग दोपहर बाद चंग-ढप लेकर गुवाड़ में इकट्ठा होते हैं, महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हैं और पुरुष व महिलाएं मिलकर दहन स्थल तक जाते हैं. यह एकता और समानता का प्रतीक है और आज भी गांव में सूर्यास्त के साथ होलिका दहन किया गया.