होली के बाद होगी रिटर्न जर्नी ईजी! जारी रहेंगी स्पेशल ट्रेनों की सुविधा, देखें लिस्ट

भारतीय रेलवे होली के मौके पर कई स्पेशल ट्रेनों को चला रहा है. रेलवे ने जानकारी दी है कि होली के बाद भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन किया जाएगा. इससे त्योहार मना कर अपने घरों से कामकाज पर लौटने वाले लोगों को सफर में आसानी होगी.