अनजान शख्स के साथ ऑनलाइन गेम खेलती थी महिला, अचानक होने लगी पर्सनल बातें, पसंद आया साथ तो रचा ली शादी!

35 साल की कर्टनी डा कोस्टा रॉड आइलैंड की रहने वाली हैं. वो अपनी लव लाइफ से बहुत निराश थीं और इस वजह से उन्होंने तय किया था कि वो डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर देंगी. उन्होंने एक ऑनलाइन गेम खेलना शुरू किया, जिससे वो एक अजनबी के नजदीक आ गईं.