AI अब सेना के साथ? Pentagon डील के बाद घिरी OpenAI, यूजर्स ने हटाया ChatGPT

अमेरिका में ChatGPT ऐप के अनइंस्टॉल में एक ही दिन में करीब 295 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई. OpenAI के CEO Sam Altman ने बयान जारी कर यह साफ करने की कोशिश की कि उनकी कंपनी ने अमेरिकी रक्षा विभाग यानी Department of Defense के साथ जो समझौता किया है, उसका असली इरादा क्या है.