चंद्रमा से चंद्र ग्रहण एक लंबे सूर्यग्रहण जैसा दिखता है जो लगभग 4 घंटे तक चलता है. नासा के LRO स्पेसक्राफ्ट को इस दौरान सूरज की रोशनी नहीं मिलती. टीम ने साइंटिफिक यंत्रों और मुख्य एंटीना बंद करके बिजली बचाने की योजना बनाई है. 2009 से चंद्रमा का चक्कर लगा रहे LRO को ग्रहण के बाद फिर से सक्रिय किया जाएगा.