भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड: अब भी नर्मदा का पानी पीने से बच रहे लोग, चारों तरफ गड्ढे और खुदाई

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल कांड को दो महीने बीत जाने के बाद भी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। पेयजल को लेकर फैला डर आज भी इतना गहरा है कि आर्थिक तंगी के बावजूद लोग बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं।