शादी से पहले मंगेतर के साथ गए थे दुबई, ईरान की बमबारी से होटल में ही फंसा यूपी का कपल

शादी से ठीक पहले प्री-वेडिंग शूट का सपना अचानक डर में बदल गया. पचंदौली के पांच लोग दुबई गए थे, लेकिन क्षेत्रीय बमबारी और तनाव के बीच फ्लाइट रद्द होने से वहीं फंस गए. सभी बुर्ज खलीफा के पास होटल में ठहरे हैं. परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है.