गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंदों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता का भरोसा दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहायता से जुड़ी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कराई जाएं. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पात्र लोगों को मदद दी जाएगी. भूमि कब्जा और दबंगई के मामलों में सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए.