विपक्ष की किन तीन वोटों पर NDA की नजर? बिहार में राज्यसभा चुनाव की आसान नहीं डगर

बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन दोनों ताल ठोक रखी है, लेकिन अभी तक उम्मीदवारों के नाम के पत्ते नहीं खोले हैं. एनडीए चार सीटें आसानी से जीत सकती है, लेकिन पांचवीं सीट जीतने के लिए उसे विपक्षी खेमे के तीन विधायकों का समर्थन जुटाना होगा. सवाल यह है कि विपक्ष के तीन विधायक कौन होंगे?