खेत में रेप पीड़िता का शव मिलने से हड़कंप...,दर्ज कराया था केस, कोर्ट में होना था बयान

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर एक युवती का शव खेतों में मिलने से सनसनी फैल गई. युवती ने हाल में एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था और अब कोर्ट में उसका बयान होना था.