Baby Shower Viral News: बेबी शॉवर में हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश! मंगलुरु का वीडियो इंटरनेट पर छाया

Baby Shower Viral News: कर्नाटक के मंगलुरु में एक बेबी शॉवर समारोह ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यहां एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी के लिए ऐसा सरप्राइज प्लान किया, जिसे देखकर मेहमान दंग रह गए। कार्यक्रम के दौरान अचानक आसमान से फूलों की बारिश शुरू हो गई। दरअसल, एक हेलीकॉप्टर ऊपर से चक्कर लगा रहा था और फिर स्टेज के ठीक ऊपर आकर फूलों की पंखुड़ियां बरसाने लगा।