खाड़ी देशों में अपने नागरिकों को US का ये निर्देश

अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। यूएई सहित कई खाड़ी देशों में मिसाइल हमलों की आशंका के कारण अमेरिका ने कहा है कि अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर तत्काल चले जाने की सलाह दी जाए। इससे प्रभावित देशों में बहरीन, इजिप्ट, ईरान, इजरायल, वेस्ट बैंक, गजा, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतार, सऊदी अरेबिया, सीरिया, यूएई और यमन शामिल हैं। अमेरिका ने खास तौर पर यूएई में अपने नागरिकों से अपील की है कि वे उपलब्ध साधनों का उपयोग कर शेल्टर में रहें और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं। यह कदम क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा खतरों को देखते हुए उठाया गया है।