लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के नियंत्रित इलाकों पर इजरायल द्वारा हवाई हमले जारी हैं। ड्रोन और फाइटर जेट लगातार बेरूत और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों को निशाना बना रहे हैं। दक्षिणी लेबनान के टायर इलाके में हुए धमाके का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक इमारत कुछ ही सेकंड में मलबे में तब्दील होती दिखाई दे रही है।