क्या भारत के मित्र थे खामेनेई? कश्मीर मुद्दे से दिल्ली दंगों तक... दिए PAK से मिलते-जुलते बयान

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने 2017 से 2024 के बीच कश्मीर, अनुच्छेद 370, नागरिकता संशोधन अधिनियम और दिल्ली दंगों जैसे मुद्दों पर कई बार भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी की. हर मौके पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए ईरानी राजदूत को तलब किया और इन बयानों को भारत की संप्रभुता में दखल बताया.