ईरान के अब इस देश पर कहर बरपा रहा इजरायल, 160 जगहों पर किया मिसाइल अटैक

दक्षिणी लेबनान में इज़रायली रक्षा बल (IDF) ने बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए हिज़्बुल्लाह के 160 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया. 'रदवान फोर्स' के आतंकियों और सैन्य कमांड सेंटरों पर किए गए इन हमलों को इज़रायल ने आतंकी साजिशों को नाकाम करने की कार्रवाई बताया है. सेना का दावा है कि हमलों से पहले नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं.