ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले में मध्य इज़रायल के पेताह टिकवा शहर के एक रिहायशी इलाके को नुकसान पहुंचा है. एक अपार्टमेंट की छत में छेद हो गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का यह चौथा दिन है और दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं.