रील बनाने के 24 घंटे बाद ही हुई अंजलि की हत्या

फेसबुक पर रोते हुए अपनी आपबीती सुनाने वाली बिहार की रील स्टार अंजलि देवी की उसके पति कुंदन साह ने हत्या कर दी. अंजलि सोशल मीडिया पर रील्स बनाती थी, लेकिन कुंदन को यह पसंद नहीं था. अंजलि ने कई वीडियो में बताया कि पति उन्हें खाने-पीने के लिए तरसाता था, खुद बाहर खाकर आता था, लेकिन पत्नी और बच्चों को कुछ नहीं देता. कमाई के लिए बाहर जाने पर गलत आरोप लगाता था. बड़े बेटे ने बताया कि रविवार रात सब सामान्य था, लेकिन सुबह मंदिर में बाजा बजते ही पिता ने रस्सी से मां का गला घोंट दिया. हत्या के बाद कुंदन भागा पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अंजलि की पहली शादी समस्तीपुर में हुई, दो बच्चे हुए  बाद में फेसबुक से कुंदन से मुलाकात हुई साल 2021 में मुंबई गए. जहां कुंदन ने उसे छोड़ दिया. अंजलि कुंदन के घर आकर रही. कानूनी लड़ाई लड़ी. जेल जाने के बाद भी विवाद बढ़ा और इस प्रेम कहानी का अंत हत्या से हुआ.