होली पर BJP नेता बृज भूषण शरण सिंह ने किया ‘गमछा’ डांस, वीडियो वायरल

गोंडा के नवाबगंज स्थित पैतृक गांव विष्णोहरपुर में आयोजित थारू जनजाति होली उत्सव में पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह होली गीत पर थिरकते नजर आए. थारू बेटियों के साथ उन्होंने ताल से ताल मिलाई और गमछा डांस भी किया. कार्यक्रम का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.