Viral Video: होली के मौके पर एक ताई का अनोखा अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में ताई रंगों में सराबोर होकर बड़े ही मजेदार और देसी स्टाइल में “हैप्पी होली” विश करती नजर आ रही हैं. उनका जोश, एक्सप्रेशन और मस्ती भरा अंदाज इतना अलग है कि सभी उन्हें देखकर मुस्कुराते रह जाते हैं.वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने ताई की ऊर्जा और बेफिक्र अंदाज की जमकर तारीफ की. कई लोगों ने लिखा कि त्योहार का असली मजा ऐसे ही खुलकर मनाने में है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है.