100 घंटे में ईरान पर 2000 बम बरसाए US-इजरायल ने... तेहरान में तबाही, पूरे मिडिल ईस्ट में खौफ

अमेरिका ने 28 फरवरी 2026 से ईरान पर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया. राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के मिसाइल साइट्स, परमाणु ठिकानों, नौसेना और कमांड सेंटरों पर 1700+ हमले किए. B-2, B-1, B-52 बॉम्बरों ने गहरे हमले किए. ईरान ने 500+ मिसाइलें और ड्रोन दागे. CENTCOM कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि अमेरिकी सेना आगे है और मिशन जारी है.