ईरान के हमलों से हिला दुबई का सुरक्षित ठिकाने वाला मॉडल, लंबा चला संकट तो क्या होगा?

ईरान के जवाबी हमलों ने दुबई की उस छवि को झटका दिया है, जिसे दशकों से सुरक्षित और स्थिर कारोबारी केंद्र के रूप में बनाया गया था. एयरपोर्ट, बंदरगाह और होटल निशाने पर आए. बाजार बंद हुए, उड़ानें रुकीं और निवेशकों में चिंता बढ़ी. अब सवाल है कि क्या दुबई अपना भरोसा और पूंजी दोनों बचा पाएगा.