आमतौर पर दुल्हनें अपनी विदाई में रोती हैं मगर हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन हंसते-हंसते विदा हो रही है. उसके रिएक्शन को देखकर लोग मजाक उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने कहा- 'सबको रुलाकर खुद हंस रही!' वीडियो को 25 लाख व्यूज मिल चुके हैं. दुल्हन का नाम अनीषा जैन है और ये वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @blendbyanisha पर पोस्ट किया गया है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)