50 साल बाद फिर घोड़ी चढ़े दद्दू, सामने थी खूबसूरत दुल्हन, देखते ही हार गए दिल

सोशल मीडिया पर एक कपल के पचासवें वेडिंग एनिवर्सरी का वीडियो धमाल मचा रहा है. यूपी के प्रयागराज में अपनी शादी के पचास साल पूरी होने की ख़ुशी में इस कपल ने दुबारा शादी की. बच्चे बाराती बने और दोनों दूल्हा-दुल्हन. जहां साड़ी में दुल्हन बेहद खूसबूरत दिख रही थी वहीं घोड़ी पर सवार दूल्हा भी किसी से कम नजर नहीं आ रहा था. इस शादी ने सभी का दिल जीत लिया. बारात से लेकर जयमाला तक, सारे फंक्शन लोगों ने एन्जॉय किये.