होली में हुड़दंग बिहारियों के लिए नई बात नहीं है. कीचड़, गोबर में होली अब पुरानी बात हो गई है. सोशल मीडिया पर इस होली बिहार का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें लोगों को सीमेंट मिक्सर में डालकर रंग में डुबोते देखा गया. वीडियो जैसे ही शेयर किया गया, वायरल हो गया. वीडियो जैसे ही शेयर किया गया, वायरल हो गया. इसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही. रंग लगाने का ये नया तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है.