कहते हैं ना कि जब रिश्तों में प्यार होता है तो सारी परेशानियां कम हो जाती है. बस रिश्ते ही लोगों को आपस में जोड़ कर रखते हैं. सोशल मीडिया पर एक पार्क में बाप-बेटी की जोड़ी का ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जहां एक पिता अपन्ना घर चलाने के लिए गाना जाता है, वहीं उसकी बेटी भी अपने पिता का साथ देती नजर आई. इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिल भी खुश हो जाएगा. बच्ची की मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है. वहीं उसके आवाज की खनक ने इंटरनेट पर सबको खुश कर दिया.