तुर्की ने मिडिल-ईस्ट की जंग में नाटो के एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया है. ये पहली बार है जब नाटो सीधे इस संघर्ष में शामिल हुआ है. मिसाइल का मलबा तुर्की के हाटे प्रांत में गिरा. तुर्की ने सभी पक्षों को तनाव बढ़ाने से बचने की चेतावनी दी है.