भारत और इंग्लैंड के बीच आज (5 मार्च ) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल है. क्या भारतीय टीम प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करेगी, क्या बैटिंग ऑर्डर बदला जाएगा. हालांकि कुछ दिग्गज भारतीय टीम की प्लेइंग 11 और बल्लेबाजी ऑर्डर को लेकर टीम इंडिया के मैनेजमेंट को सलाह दे चुके हैं. सवाल यह है कि गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव बाहर से आ रही इन सलाहों को मानेंगे?